जॉब्स

UPSC CPF AC Result 2024: सेंट्रल पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC CPF AC Result 2024 Declared: सेंट्रल पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सीपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (UPSC CPF AC 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 506 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में परीक्षार्थी UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC CPF रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

UPSC CPF AC Result 2024 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सीपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (UPSC CPF AC 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से BSF, CRPF, CISF, ITBP औ SSB जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 506 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में परीक्षार्थी UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 मई 2024 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2024 को हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

UPSC CPF AC Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSC Central Armed Police Force CAPF AC Examination 2024 Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर जाएं।
  • रिजल्ट PDF Format में खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC CPF AC Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UPSC CPF Result 2024: आगे की प्रक्रिया

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट कमांडेट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वालों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट के लिए एलिजिबिलिटी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article