एजुकेशन

RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे ने जारी की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की, जानें कब तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

RRB ने ALP भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण यानी CBT 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे से अपने संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

रेलवे ने जारी की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण यानी CBT 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे से अपने संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आंसर की के साथ अपना प्रश्नपत्र और रिकॉर्ड किए गए जवाब देखने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। यह सुविधा 19 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि RRB ALP CBT 1 परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती CEN 01/2026 के तहत की जा रही है।

RRB ALP Answer Key 2026: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की देख सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Answer Key या Latest Notification सेक्शन खोलें।

3. CEN 01/2026 Assistant Loco Pilot CBT 1 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब 'Viewing of Question Paper, Responses and Keys' विकल्प चुनें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

6. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

7. स्क्रीन पर प्रश्नपत्र, अपने जवाब और आंसर की दिखाई देगी।

8. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

गलत जवाब पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में कोई जवाब गलत लगता है, तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। बोर्ड ने प्रत्येक सवाल पर आपत्ति के लिए 50 रुपये फीस निर्धारित की है। इसके अलावा बैंक सर्विस चार्ज भी देना होगा।

विवरणजानकारी
आंसर की जारी12 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख3 से 5 नवंबर 2026
आपत्ति की आखिरी तारीख19 नवंबर 2026
अंतिम समयरात 11:59 बजे
आपत्ति फीस50 रुपये प्रति सवाल
भर्ती विज्ञापनCEN 01/2026

ध्यान रखें यह फाइनल रिजल्ट नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले अपने जवाबों की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति जरूर दर्ज कराएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article