जॉब्स

UP NHM Recruitment 2024: यूपी में स्पेशलिस्ट पदों पर नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

UP NHM Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर कर सकते हैं।

Image

UP NHM Recruitment 2024

UP NHM Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एनएचएम यूपी स्पेशलिस्ट भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

UP NHM Specialist Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट के कुल 1056 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 423 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 105 पद, ओबीसी के लिए 285 पद, एससी के लिए 222 पद और एसटी के लिए 21 पद शामिल हैं।इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यता और विशेषज्ञता की बोली खुल लगाएंगे। इसके बाद विशेषज्ञों का एक पैनल उनका चयन करेगा।

How to apply for UP NHM Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

UP NHM Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 65 साल से अधिकन हीं होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article