Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Union Bank Recruitment 2025) खबर है। यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वेल्थ मैनेजर के 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर unionbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Union Bank Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अनारक्षित वर्ग के 103, ओबीसी के 67 पद, एससी के 37 पद, एसटी के 18 पद व ईडब्ल्यूएस वर्ह के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Union Bank Wealth Manager Recruitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूनियन बैंक में वेल्थ मैनेजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी नियामक निकायों द्वारा अप्रूव्ड किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए/एमएमएस/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/पीजीपीएम/पीजीडीएम में फुल टाईम 2 वर्षीय डिग्री/कोर्स होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Union Bank Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि एससी/एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 177 रुपये आवेदन शुल्क है।
Union Bank Wealth Manager Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
यूनियर बैंक के वेल्थ मैनेजर के पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो अभ्यर्थी परीक्षा/ग्रुप डिस्कशन/आवेदनों की स्क्रीनिंग या पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
