जॉब्स

Haryana MO Recruitment 2024: हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

UHSR Haryana Medical Officer Recruitment 2024: हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर के 777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट haryanahealth.gov.in या uhsr.ac.in पर 28 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Haryana MO Recruitment 2024

UHSR Haryana Medical Officer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक, हरियाणा ने मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट haryanahealth.gov.in या uhsr.ac.in पर 28 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

Haryana Medical Officer Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर ग्रुप ए के कुल 777 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 352 पद, एससी के लिए 244 पद, बीसी-ए के लिए 61 पद, बीसी-बी के लिए 33 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 87 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 56100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Haryana MO Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

हरियाणा मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में मेडिसिन और सर्जरी में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद के साथ एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। बता दें कि अभ्यर्थी की आयु 22 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UHSR Medical Officer Bharti 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी हरियाणा मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर haryanahealth.gov.in या uhsr.ac.in पर 28 अगस्त 2024 आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जबकि, अन्य अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article