जॉब्स

SSC Recruitment: सिर्फ 6 महीने में नौ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा SSC, जानें वेकेंसी से जुड़ी डीटेल्स

SSC Recruitment 2025: एसएससी आने वाले 6 महीनों में कई सारी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन भर्तियों के जरिये 12 हजार से भी ज्यादा पद इस भर्ती के जरिये भरे जाने हैं और ये एग्जाम नवंबर और दिसंबर में होने हैं। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं।

Image

Staff selection commission

SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आने वाले 6 महीने में नौ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इन भर्तियों के जरिये 12000 से भी ज्यादा पद भरे जाने हैं। इसमें कई बड़ी भर्तियों के जरिये पद भरे जाएंगे, जिसमें कांस्टेबल और स्टेनोग्राफर भी शामिल हैं। आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। 10 हजार से भी ज्यादा पद इस भर्ती के जरिये भरे जाने हैं और ये एग्जाम नवंबर और दिसंबर में होने हैं। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं।

6 महीने में कई भर्ती परीक्षा

बता दें कि जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए संभावित परीक्षा तारीख 21 से लेकर 31 अक्तूबर की होगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) परीक्षा नवंबर से लेकर दिसंबर के बीच प्रस्तावित हो सकती है। दिल्ली पुलिस में ही हेड कांस्टेबल की भी परीक्षा होनी है, जो नवंबर- दिसंबर में कराई जा सकती है। स्टेनोग्राफर की परीक्षा जनवरी से लेकर फरवरी के बीच में कराई जा सकती है।

कब होगी कांस्टेबल परीक्षा?

इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कांस्टेबल की परीक्षा भी जनवरी से लेकर फरवरी के बीच में होने की संभावना है। वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा मार्च में हो सकती है। अपर डिवीजन क्लर्क परीक्षा भी मार्च में हो सकती है। एएसओ परीक्षा भी मार्च में होने की संभावना है।

एसएससी ने इनमें से कई परीक्षाओं की डेट्स और शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं। एसएससी द्वारा आयोजित ज्यादातर भर्तियों के अंतिम परिणाम दो चरणों की परीक्षा के आधार पर घोषित किए जाएंगे। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य विषयों के अलावा कंप्यूटर संबंधित ज्ञान पर भी सवाल पूछे जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article