क्रिकेट

IND vs NZ Match Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे आज, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। जानिए कहां देखें न्यूजीलैंड पांचवें वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला रविवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर होने जा रहा है। इसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए चौथे वनडे में भारतीय टीम का हाल बेहाल हो गया था। टीम इंडिया दूधिया रोशनी में 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन पर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाजी कीवी गेंदबाजों की स्विंग और सीम वाली गेंदों का सामना नहीं कर सकी और उसे वनडे इतिहास की अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में रविवार को इसी मैदान पर सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। कीवी टीम के लिए ये मुकाबला सीरीज बचाने के लिहाज से करो या मरो का है। वहीं भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहती है। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कहां देख सकते हैं भारत न्यूजीलैंड पांचवें वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

कब होगा भारत और न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच (IND vs NZ Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 14 नवंबर,2026 यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच (IND vs NZ Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां वनडे मैच के माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच (IND vs NZ Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबर 07.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.00 बजे होगा।

कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड पांचवें वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NZ Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sonyliv) ऐप या सोनी के विभिन्न स्पोर्ट्स चैनलों पर सीधा प्रसारण देखी जा सकती है।

पाचवें वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय क्रिकेट टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article