जॉब्स

SSC JHT Result 2022: जारी हुआ जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 08:23 AM IST

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर I का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। पेपर I का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 को किया गया था।

Image

अभ्यर्थी ssc.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

Photo : iStock

SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Exam Paper I Result 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए पेपर I का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 अक्टूबर को जारी की गई थी। जबकि, फाइनल आंसर की 16 नवंबर 2022 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए टियर 1 परीक्षा में 3224 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। टियर 2 परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। टियर 1 परीक्षा के कट ऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ 134.24 रहा तो वहीं एससी के लिए 82.5, एसटी के लिए 76.5 और ओबीसी के लिए 110.5 अंक है।

How to download SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Result 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं और 'JHT' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Junior Hindi Translator, Junior Translator, and Senior Hindi Translator Examination, 2022 (Paper-I): List of Candidates shortlisted in Paper-I for appearing in Paper-II' के सामने रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां अभ्यर्थी अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

आयोग सफल और असफल अभ्यर्थियों के अंक भी वेबसाइट पर 16 नवंबर को अपलोड कर देगा। जिसे रजिस्टर्ड लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से 30 नवंबर 2022 तक चेक किया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article