जॉब्स

IBPS SO Notification 2022: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर का नोटिफिकेशन जारी, ibps.in पर आज से करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:22 PM IST

IBPS Specialist Officer Recruitment 2022, IBPS SO Notification 2022, ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी ibps.in पर आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है।

Image

अभ्यर्थी ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर का नोटिफिकेशन जारी
  • ibps.in पर आज से करें ऑनलाइन आवेदन
  • 700 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती

IBPS Specialist Officer Notification 2022, IBPS SO Recruitment 2022, ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ‌ योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस एसओ भर्ती (IBPS SO Recruitment) 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 1 नवंबर 2022 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌ इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है।

IBPS SO Vacancy 2022: कितने पद खाली?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 710 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, आईटी ऑफिसर के 44 पद, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के 516 पद, राजभाषा अधिकारी के 25 पद, लॉ ऑफिसर के 10 पद, पर्सनल ऑफिसर के 15 पद और मार्केटिंग ऑफिसर के 100 पद शामिल हैं।

IBPS SO Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌प्रिलिमनरी परीक्षा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। मुख्य परीक्षा 29 जनवरी 2023 को होगी। ‌ जबकि, ‌ इंटरव्यू फरवरी या मार्च 2023 में होने की संभावना है। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

IBPS SO Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ‌ इसके अलावा राजभाषा अधिकारी, पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और अन्य पदों के लिए बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

IBPS SO Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर‌ 1 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए शुल्क देना होगा। ‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article