जॉब्स

SSC CGL Result 2024 Date: कब आएगा एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Result 2024 Expected Date: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

Image

SSC CGL Result 2024

SSC CGL Result 2024 Expected Date: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट (SSC CGL Tier 1 Result 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Tier 1 Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 26 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर-की जारी की जाएगी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC CGL Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करक सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 17727 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article