एजुकेशन

Haryana JBT Admit Card 2024: हरियाणा जेबीटी एग्जाम का एडमिट कार्ड, hssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Haryana JBT Admit Card 2024 Download: हरियाणा जेबीटी एग्जाम का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Haryana JBT Admit Card 2024

Haryana JBT Admit Card 2024 Download: हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर बेसिक टीचर परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना एडमिटा कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Haryana JBT Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

हरियाणा जूनियर बेसिक टीचर परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 95 अंकों के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 0.95 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Haryana JBT Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Haryana JBT Admit Card 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेबीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana JBT Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा में प्राइमरी टीचर के कुल 1456 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 607 पद, एससी के लिए 300 पद, बीसीए के लिए 242 पद, बीसीबी के लिए 170 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 71 पद, ईएसएम जनरल के लिए 50 पद, ईएसएम एससी के लिए 6 पद, ईएसएम बीसीए के लिए 5 पद और ईएसएम बीसीबी के लिए 5 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article