जॉब्स

SBI Clerk Notification 2025: एसबीआई क्लर्क के 6589 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें योग्यता

SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आज यानी 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI Clerk Recruitment 2025: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आज यानी 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां एसबीआई क्लर्क के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक क्लर्क के कुल 6589 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि रेगुलर रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 2255 पद, एससी के लिए 788 पद, एसटी के लिए 450 पद, ओबीसी के लिए 1179 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 508 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

SBI Clerk Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

एसबीआई बैंक क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for SBI Clerk Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SBI Clerk Exam 2025: कितना देना होगा शुल्क

एसबीआई क्लर्क एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article