जॉब्स

RSSB Recruitment 2025: राजस्थान में लाइव स्टॉक असिस्टेंट के 2041 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

RSSB Live Stock Assistant Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, लाइव स्टॉक असिस्टेंट के कुल 2041 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

RSSB Recruitment 2025

RSSB Live Stock Assistant Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइव स्टॉक असिस्टेंट यानी पशुधन सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

RSSB Live Stock Assistant Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से लाइव स्टॉक असिस्टेंट के कुल 2041 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1820 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 221 पद शामिल हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 जून को किया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा।

RSSB Live Stock Assistant Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित विषय से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही लाइव स्टॉक असिस्टेंट में डिप्लोमा होना चाहिए।

How to apply for RSSB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: सीआईएसएफ में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास आज से करें आवेदन

RSSB Live Stock Assistant Application: कितना देना होगा शुल्क

राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 1 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी (एनसीएल)/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article