जॉब्स

CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास आज से करें आवेदन

CISF Constable Driver Recruitment 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से सीआईएसएफ में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1124 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन पीईटी, पीएसटी, सीबीटी और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

Image

CISF Recruitment 2025

CISF Constable Driver Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर आज यानी 3 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च निर्धारित की गई है।

CISF Constable Driver Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीआईएसएफ में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1124 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 460 पद, एससी के लिए 167 पद, एसटी के लिए 83 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पीईटी, पीएसटी, सीबीटी और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

CISF Constable Driver Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।

How to apply for CISF Constable Driver Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: पांच फरवरी की परीक्षा के लिए जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

CISF Constable Driver Bharti 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 3 फरवरी से 4 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article