जॉब्स

RSSB Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान आयुष अधिकारी के 1500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

RSSB Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती (Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Rajasthan Ayush Officer Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2025 है। यहां आप राजस्थान आयुष अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

RSSB Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान आयुष अधिकारी के 1500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

RSSB Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती (Rajasthan Ayush Officer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नॉन-टीएसपी के 1340 व टीएसपी के 195 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2025 है। यहां आप राजस्थान आयुष अधिकारी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आरएसएसबी आयुष अधिकारी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएमएस, बीएचएमएस या बीयूएमएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदावरों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Rajasthan Ayush Officer Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) - 600 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) - 400 रुपये

यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।

Rajasthan Ayush Officer Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

आरएसएसबी आयुष अधिकारी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article