RRB JE Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का नोटिफिकेश जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
बता दें कि इस बार इस भर्ती में किसी तरह की छूट आयु सीमा में नहीं दी गई है। पिछली बार भर्ती के लिए अधिकतम आयु 36 रखी गई है जबकि इस बार इसे कम करके 33 कर दिया गया। साल 2019 की बात करें तो तब 14,000 से भी ज्यादा पदों पर जेई की भर्ती निकाली गई थी।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या फिर इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या फिर डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। जेई, केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए खास शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी। सीबीटी 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट और सीबीटी 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट की है। सीबीटी 1 में 100 प्रश्न और सीबीटी 2 में 150 प्रश्न होंगे।
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है। इसमें 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे, जब परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ये आवेदक जब परीक्षा में शामिल होंगे तो पूरा शुल्क लौटा दिया जाएगा।
