एजुकेशन

SSC CHSL Exam Slot: एसएससी ने शुरू की सीएचएसएल परीक्षा की स्लॉट बुकिंग, परीक्षा से जुड़े ये पांच नियम जानने बेहद जरूरी

SSC ने CHSL एग्जाम के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू कर दी है। स्लॉट बुक करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर है। साथ ही एसएससी सीएचएसएल टियर 1 पेपर का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा, जो कि सीबीटी मोड में होगा।

Image

SSC CHSL Exam Slot: एसएससी ने शुरू की सीएचएसएल परीक्षा की स्लॉट बुकिंग, परीक्षा से जुड़े ये पांच नियम जानने बेहद जरूरी

SSC CHSL 2025 Self Slot: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल टीयर 1 भर्ती परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हिसाब से स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग करते हुए एसएससी ने परीक्षार्थियों को अपनी पसंदीदा एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट चुनने की पूरी सहूलियत दी हुई है। स्लॉट बुक करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर है। साथ ही एसएससी सीएचएसएल टियर 1 पेपर का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा, जो कि सीबीटी मोड में होगा।

सबसे पहले तो एसएससी पोर्टल में लॉगिन करें और फिर इसके बाद जिन 3 शहरों के लिए उन्होंने एप्लीकेशन के समय चुना था, उसके आधार पर उन्हें शहरों में अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी। कैंडिडेट्स अपनी पसंद के अनुसार किसी भी उपलब्ध तारीख पर किसी शहर में एक खास शिफ्ट चुन सकते हैं। ध्यान दें कि जिन कैंडिडेट्स ने रीजनल भाषाओं में परीक्षा देने के लिए ऑप्शन चुना है, उनके लिए तारीखों और शिफ्ट के ऑप्शन लिमिटेड हो सकते हैं।

कैंडिड्स एग्जाम की तारीख, शहर और शिफ्ट चुनने का अपना ऑप्शन ध्यान से चुनें क्योंकि किसी भी बदलाव की रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा। क्योंकि अलॉटमेंट कैंडिडेट्स द्वारा खुद चुने हुए चॉइस के आधार पर किया जा रहा है।

अगर अभ्यर्थी 22 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक तारीख, शहर और शिफ्ट का ऑप्शन अगर अभ्यर्थी नहीं चुनते हैं तो फिर आयोग ये मान लेगा कि कैंडिडेट्स परीक्षा में नहीं बैठना चाहते हैं।

ऑप्शन चुनते समय उन्हें गाइड करने के लिए पोर्टल पर स्क्रीनशॉट के साथ एक डॉक्यूमेंट दिया जाएगा।

कैसे करे एसएससी सीएचएसल स्लॉट का चयन...

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • माय एप्लीकेशन ऑप्शन पर जाएं।
  • अपनी सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट का चयन करें।
  • आपको कुछ विकल्प दिखेंगे अब इसमें से अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और शिफ्ट चुनें।
  • लिस्ट में से अपनी परीक्षा सिटी चुनें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर ईमेल में प्राप्त ओटीपी को वैरिफाई करें।
  • सबमिट करने के बाद दोबारा स्लॉट बुकिंग सेक्शन में जाकर अपने चुने गए एग्जाम डेट व शिफ्ट डिटेल्स की फिर से जांच करें ताकि कोई गलती ना हो।
  • जब ये प्रोसेस पूरा हो जाए तो फिर आपको स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई पड़ेगा-

Your Slot Selection is Successfully Completed.

(आपका स्लॉट चयन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है)

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article