जॉब्स

RRB JE Result 2025: आरआरबी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट का इंतजार, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

RRB JE Result 2025 PDF Download: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

Image

RRB JE Result 2025

RRB JE Result 2025 CBT 1 PDF Download: आरआरबी जेई रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी जेई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB JE Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 23 दिसंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 28 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download RRB JE Result 2025

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई सीबीटी 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB JE Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी I, सीबीटी II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। बता दें कि सीबीटी 2 का आयोजन 20 मार्च को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article