RRB ALP Result 2025 CBT 1: आरआरबी एएलपी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 26 फरवरी को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 1 Result 2025: नवंबर में हुई थी परीक्षा
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब आरआरबी एलएलपी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to check RRB ALP Result 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
