RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वेटरनरी ऑफिसर (Veterinary Officer) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2025-26 के तहत की जा रही है। जारी विज्ञप्ति के जरिये 1100 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि 5 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा और खुद को रजिस्टर करना होगा, जानें कौन व कब तक करें आवेदन?
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Last Date
इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाने की जरूरत है।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Detail
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1100 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Eligibility, शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होना अनिवार्य है।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Fees, आवेदन शुल्क
General वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ ST/ OBC/ PwBD व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Apply Online, आवेदन कैसे करें?
वेटरनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
अधिक जानकारी के लिए यहां देखें
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
