जॉब्स

RPSC AE Result 2024: जारी हुआ आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट, यहां चेक करें कट ऑफ मार्क्स

RPSC Assistant Engineer Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

Image

RPSC AE Result 2024

RPSC Assistant Engineer Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंके से भी आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC AE Cut Off Marks 2024: चेक करें कट ऑफ

आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 109.67 अंक हासिल करना होगा। वहीं, जनरल WE को 103, ओबीसी को 107.67, ईडब्ल्यूएस को 96.67 और एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 90.67 अंक हासिल करना जरूरी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RPSC AE Result 2024

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RPSC AE Result 2024: जून में हुई थी परीक्षा

आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मकैनिकल परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article