RRB Teacher Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रीरियल आइसोलेटेड भर्ती में प्राइमरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए बीएड वालों को अपात्र घोषित कर दिया है। आरआरबी ने प्राइमरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए संशोधित योग्यता नियम जारी किए हैं। हालांकि, मूल नोटिफिकेशन में बीएड धारकों को भर्ती के लिए योग्य माना गया था।
RRB Teacher Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने भी 11 अगस्त 2023 के अपने फैसले में कहा था कि प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने के लिए केवल बीटीसी (डीएलएड) डिप्लोमा धारक ही पात्र होंगे। बीएड अभ्यर्थी लेवल 1 यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीटीई के उस गजट को भी खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि अगर बीएड डिग्रीधारी लेवल 1 में पास होते हैं, तो उन्हें नियुक्ति के बाद छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा।
Railway Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्ती
आरआरबी की मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलोटेड कैटेगरी के तहत पीजीटी, टीजीटी, साइंटिफिक सुपरवाइजर, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसीक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर ट्रांस्लेटर, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, म्यूजिक टीचर, प्राइमरी रेलवे टीचर, असिस्टेंट टीचर, लैबोरेट्री असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट सहित कुल 1036 रिक्त पदों पर भर्त की जाएगी।
RRB Teacher Vacancy 2025: कितना देना होगा शुल्क
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलोटेड कैटेगरी के तहत इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 16 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभयर्थियों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
