जॉब्स

Rajasthan Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Rajasthan Constable Recruitment 2025: राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

Image

Rajasthan Constable Recruitment 2025

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल यहां अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Constable Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Rajasthan Constable Bharti 2024: ऐसे होगा चयन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article