SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2025) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SSC GD Constable Exam 2025: इस बात का रखें ध्यान
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। आयोग ने आज 10 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2025
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Exam 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
