जॉब्स

Railway Recruitment 2025: रेलवे में अपरेंटिस के 1154 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, जानें डीटेल्स

Railway Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डानापुर, धनबाद, सोनपुर और समस्तीपुर सहित विभिन्न डिवीजनों में अपरेंटिस के कुल 1154 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Railway Recruitment 2025

Railway Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपरेटिंस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर 14 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

ECR Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डानापुर, धनबाद, सोनपुर और समस्तीपुर सहित विभिन्न डिवीजनों में अपरेंटिस के कुल 1154 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ECR Apprentice Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।

How to apply for Railway Apprentice Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: कब आएगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, मार्च में होगी परीक्षा

Railway Vacancy 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी रेलवे की वेबसाइट पर 14 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article