एजुकेशन

SBI PO Prelims Admit Card 2025: कब आएगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, मार्च में होगी परीक्षा

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 240 पद, ओबीसी के 158 पद, ईडब्ल्यूएस के 58 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 43 पद शामिल हैं।

Image

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: एसबीआई पीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Prelims Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च और 15 मार्च 2025 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download SBI PO Prelims Admit Card 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुई आरपीएससी आरएएस सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

SBI PO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 240 पद, ओबीसी के 158 पद, ईडब्ल्यूएस के 58 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 43 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article