जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: एमपी विधानसभा में नौकरी का मौका, स्टेनोटायपिस्ट सहित यह पद खाली, आज से करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:03 PM IST

MP Vidhan Sabha Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022: मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने स्टेनोटायपिस्ट, सहायक ग्रेड 3 और सुरक्षा गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 450 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

Image

मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एमपी विधानसभा में सरकारी नौकरी का मौका
  • mpvidhansabha.nic.in पर‌ आज से करें आवेदन
  • स्टेनोटायपिस्ट सहित कई पद खाली

MP Sarkari Naukri 2022, MP Vidhan Sabha Recruitment 2022: मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने स्टेनोटायपिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एमपी विधानसभा भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर‌ 10 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर से शुरू की गई है।

MP Vidhan Sabha Vacancy 2022: यह पद खाली

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सहायक ग्रेड 3 के 40 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 2 पद और सुरक्षा गार्ड के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19500 रुपए से 62000 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी।

MP Vidhan Sabha Job 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्टेनोटायपिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

MP Vidhan Sabha Bharti 2022: ऐसे होगा चयन

एमपी विधान सभा भर्ती के लिए चयनलिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की तारीख और समय तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

MP Vidhan Sabha Job Notification 2022: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर‌ 11 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 450 और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article