ऑटो न्यूज़

Mahindra SUV पर मिल रहा Festive Offer! अक्टूबर में 1.50 लाख तक की बचत का शानदार मौका

अगर आप एक नई एसयूवी घर लाने का विचार बना रहे हैं तो आपको महिंद्रा एसयूवी पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स के बारे में जानना चाहिए। इन ऑफर्स के साथ आपको करीब 1.50 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

Image

Mahindra SUV खरीदने पर मिल रहा 1.50 लाख तक का फायदा

भारत में फेस्टिव सीजन में कार खरीदारी ग्राहकों के लिए एक सही समय हो सकता है । इस दौरान वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर पेश करती हैं। अक्टूबर 2026 में Mahindra भी अपनी चुनिंदा एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों पर आकर्षक बेनिफिट दे रही है। इनमें Mahindra Scorpio N, Scorpio Classic, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV 3XO जैसे मॉडल शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.50 लाख तक का फायदा मिल सकता है-

Mahindra Scorpio N पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट

महिंद्रा की Scorpio N पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके Z8L और Z8T 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.25 लाख का कैश डिस्काउंट और 25,000 की एक्सेसरीज का फायदा दिया जा रहा है। इस तरह कुल बेनिफिट 1.50 लाख तक पहुंच जाता है। वहीं, Z8L और Z8T 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 का कैश डिस्काउंट और 25,000 की एक्सेसरीज मिलाकर कुल 75,000 का फायदा है।

Scorpio Classic और Thar पर भी ऑफर

Mahindra Scorpio Classic के S वेरिएंट पर 15,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 की एक्सेसरीज का लाभ मिल रहा है। इस तरह कुल बचत 35,000 तक है। इसके S11 वेरिएंट पर 25,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। इससे कुल बेनिफिट 45,000 हो जाता है।

Mahindra Thar Roxx पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं है। हालांकि, प्री-फेसलिफ्ट Thar 4WD पर 50,000 का कैश डिस्काउंट और 30,000 की मुफ्त एक्सेसरीज मिलाकर 80,000 तक का फायदा मिल सकता है। Thar 2WD LXT वेरिएंट पर 30,000 की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही हैं।

XUV 3XO और Bolero पर कितनी बचत?

Mahindra XUV 3XO के MX2 Pro पेट्रोल, MX3 पेट्रोल और MX3 Pro पेट्रोल वेरिएंट पर 60,000 तक के कुल बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट पर 10,000 तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 की एक्सेसरीज के साथ कुल 25,000 तक का फायदा उठाया जा सकता है।

Mahindra Bolero और Bolero Neo पर एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट बेनिफिट उपलब्ध हैं। हालांकि, इनका लाभ पात्रता की शर्तों पर निर्भर करेगा।

मॉडल और वेरिएंटकुल बेनिफिट
Mahindra Thar Roxxकोई ऑफर नहीं
Mahindra Bolero और Bolero Neoएक्सचेंज + कॉरपोरेट बेनिफिट
Mahindra Thar 2WD LXT₹30,000
Mahindra Scorpio Classic S₹35,000
Mahindra Scorpio Classic S11₹45,000
Mahindra XUV 3XO डीजल₹25,000 तक
Mahindra XUV 3XO पेट्रोल (MX2 Pro, MX3, MX3 Pro)₹60,000 तक
Mahindra XUV400 EV EL Pro₹1,00,000
Mahindra Scorpio N Z8L/Z8T 2WD AT₹75,000
Mahindra Thar 4WD प्री-फेसलिफ्ट₹80,000
Mahindra Scorpio N Z8L/Z8T 4WD AT₹1,50,000 तक
Mahindra BE 6डीलर-स्तर के ऑफर
Mahindra XEV 9eडीलर-स्तर के ऑफर

इलेक्ट्रिक SUV पर भी मिल रहे फायदे

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो XUV400 EV EL Pro पर 1 लाख का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Mahindra BE 6 और XEV 9e पर डीलर स्तर के ऑफर मिल सकते हैं। इनकी राशि डीलरशिप, वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

हालांकि,कार खरीदने से पहले ग्राहक संबंधित डीलरशिप से ऑफर को कंफर्म कर लें । साथ ही, यह भी जांचना जरूरी है कि बताए गए बेनिफिट सीधे कैश डिस्काउंट हैं या इनमें एक्सेसरीज और अन्य शर्तों से जुड़े लाभ शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article