स्पोर्ट्स

तमिलनाडु में लॉन्च हुआ ‘ड्रीम ओलंपिक’ अभियान, वाशिंगटन सुंदर ने जमकर की तारीफ

Dream Olympics: इस समारोह में 2026 एशियन गेम्स और 46वें शतरंज ओलंपियाड में देश के लिए पदक जीतने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सीएम विजय ने खुद सभी एथलीट्स को मंच पर सम्मानित किया और उन्हें कैश प्राइज के चेक सौंपे।

Image

वाशिंगटन सुंदर (फोटो साभार- X)

Dream Olympics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के युवाओं के ओलंपिक सपने को साकार करने के लिए ‘ड्रीम ओलंपिक’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का लक्ष्य 2036 ओलंपिक में तमिलनाडु से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भेजना और उन्हें विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देना है। लॉन्चिंग के मौके पर चेन्नई के द लीला पैलेस में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) ने एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सीएम विजय ने एथलीट्स को किया सम्मानित

इस समारोह में 2026 एशियन गेम्स और 46वें शतरंज ओलंपियाड में देश के लिए पदक जीतने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सीएम विजय ने खुद सभी एथलीट्स को मंच पर सम्मानित किया और उन्हें कैश प्राइज के चेक सौंपे। समारोह का सबसे खास पल तब आया जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मंच से मुख्यमंत्री विजय की तारीफ की। वाशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।सुंदर ने कहा कि तमिलनाडु सरकार जिस तरह से खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रही है, वह काबिले तारीफ है।

वाशिंगटन सुंदर ने पोस्ट कर किया तारीफ

सुंदर ने X पर पोस्ट कर लिखा, "एक सम्मान जो इसे और भी खास बनाता है। तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से यह पहचान पाकर आभारी हूं। यह एक गर्व का क्षण है, और उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने की याद दिलाता है!" वाशिंगटन सुंदर के अलावा शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा को भी सम्मानित किया गया। प्रज्ञानानंदा ने शतरंज ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने भी इस पहल के लिए सीएम और SDAT का आभार जताया। बता दें कि ‘ड्रीम ओलंपिक’ के तहत राज्य में नए स्पोर्ट्स अकादमी, अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article