शहर

Delhi News: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से ही 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

Delhi News: दिल्ली में CJP के शनिवार 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिया है। इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट पर प्रतिबंध शुक्रवार रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

Image

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद

Delhi News: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 57 मेट्रो स्टेशनों को आज रात से ही बंद रखने के संबंध में पोस्ट किया गया है।

सभी 57 मेट्रो स्टेशनों पर ये प्रतिबंध आज यानी शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से शनिवार को स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगा।

इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी?

यात्रियों को राहत देने के लिए DMRC ने साफ किया है कि सिर्फ एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों पर ट्रेन बदलने यानी 'इंटरचेंज' की सुविधा सामान्य रूप से चालू रहेगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। यदि आप इस स्टेशन पर लाइन बदलना चाहते हैं, तो वैकल्पिक रूट का चुनाव करना होगा।

प्रभावित प्रमुख मेट्रो स्टेशन

सुरक्षा के मद्देनजर जिन 57 स्टेशनों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें येलो, ब्लू, रेड और वायलेट लाइन के कई प्रमुख जंक्शन शामिल हैं। बंद किए गए मुख्य स्टेशनों में :

  • सेंट्रल व लुटियंस दिल्ली : राजीव चौक, नई दिल्ली, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, मंडी हाउस, आईटीओ, सुप्रीम कोर्ट, जनपथ, लोक कल्याण मार्ग और खान मार्केट।
  • उत्तर व पूर्व दिल्ली : कश्मीरी गेट, विश्वविद्यालय, विधानसभा, चांदनी चौक, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, सीलमपुर और रिठाला।
  • दक्षिण व पश्चिम दिल्ली : हौज खास, आईएनए, लाजपत नगर, कालकाजी/जसोला, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस और शिवाजी स्टेडियम।

यात्रियों को सलाह

राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन पर जाने से पहले DMRC के आधिकारिक ऐप्स या सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव अपडेट चेक करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article