एजुकेशन

IBPS हिंदी ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जानें ibps.in से हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

Image

IBPS हिंदी ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इस भर्ती के तहत IBPS ने ग्रेड E हिंदी ऑफिसर के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग मुंबई में होगी। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के साथ कौशल परीक्षण, राइटिंग प्रैक्टिस, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाIBPS
पद का नामहिंदी ऑफिसर
ग्रेडE
विज्ञापन संख्याIBPS/2026-27/04
कुल पद1
परीक्षा की तारीख15 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी8 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: Steps to Download

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन करने पर स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसमें दर्ज नाम, परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी जांच लें।
  • इसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें

एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और फोटो जैसी जानकारी ध्यान से देखें। अगर किसी जानकारी में गलती है, तो परीक्षा से पहले IBPS से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र भी रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article