जॉब्स

MP Anganwadi Vacancy 2025: एमपी में 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, 19504 पदों पर निकली भर्ती

MP Anganwadi Vacancy 2025 Apply online at chayan.mponline.gov.in: महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश ने आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर 4 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Patwari Recruitment 2025

MP Anganwadi Vacancy 2025 Apply online at chayan.mponline.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश ने आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर 4 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू की गई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश में कुल 19504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के2027 और आंगनवाड़ी सहायिका के 17477 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

एमपी आंगनवाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्याता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for MP Anganwadi Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

MP Anganwadi Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article