बिजनेस

Canara Bank में 1 साल 3 महीने की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, 3 लाख जमा का समझें पूरा हिसाब

Canara Bank FD Rates: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करने के साथ उस पर ब्याज कमाना चाहते हैं तो बैंक एफडी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Image

Canara Bank में 15 महीने की FD (Photo: iStock)

Canara Bank FD Rates: सरकारी बैंक Canara Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी अपनी जमा को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो केनरा बैंक की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ज्यादा लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक में 1 साल से अधिक लेकिन 2 साल से कम अवधि की एफडी को चुन सकते हैं।

15 महीने की FD पर ब्याज दर

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में बैंक की ओर से 1 साल और 1 साल 3 महीने तक की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इसमें 444 दिन की एफडी के लिए ब्याज दर बदल जाएगी। अगर आप बैंक में 444 दिन की एफडी में निवेश करते हैं तो सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर बढ़कर 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7 प्रतिशत हो जाएगी।

3 लाख रुपये की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

अब एक उदाहरण से समझ लेते हैं कि अगर आप बैंक में 1 साल 3 महीने की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। केनरा बैंक कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें तो सामान्य नागिरकों को ब्याज के रूप में 24181 रुपये यानी मैच्योरिटी अमाउंट 3,24,181 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर सिटीजन के मामले में ज्यादा ब्याज दर होने के कारण ब्याज और मैच्योरिटी राशि बढ़ जाएगी। सीनियर सिटीजन को मैच्योरिटी के रूप में 326181 रुपये मिलेंगे।

निवेशकटेन्योरजमा राशिब्याजमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक1 साल 3 महीने₹3,00,000₹24,181₹3,24,181
सीनियर सिटीजन1 साल 3 महीने₹3,00,000₹26,181₹3,26,181

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, FD में निवेश करने से पहले एफडी की अवधि, ब्याज दर और अपनी जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है। साथ ही, FD से मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नियम लागू होते हैं, इस बात को न भूलें। अगर आप एफडी करवाने का मन बना चुके हैं तो एफडी रेट्स को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही चेक कर लें। बैंक की ओर से एफडी पर ब्याज दरें लगातार बदली जाती हैं। ऐसे में जिस समय पर एफडी ओपन करवा रहे हैं, उस समय के एफडी रेट्स चेक किए जाना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article