Sep 25, 2026
इस धरती पर तमाम ऐसे जानवर हैं, जो बेहद ही दुर्लभ हैं। इनमें से ही एक जानवर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जो घने जंगलों में भी बहुत कम देखने को मिलता है।
Credit: iStock
इस दुर्लभ जानवर का नाम सौला (Saola) है। जो घने जंगलों में ढूंढने से नहीं मिलता। यह जानवर दुनिया के सबसे दुर्लभ स्तनधारी जानवरों में से एक है।
Credit: iStock
सौला देखने में कुछ हद तक हिरण जैसा दिखाई देता है लेकिन इसके चेहरे और सींगों का आकार इसे दूसरे जानवरों से अलग बनाते हैं। इसके लंबे सींगों की वजह से ही इसे “एशिया का यूनिकॉर्न” कहा जाता है।
Credit: iStock
सौला के नर और मादा, दोनों के सींग हो सकते हैं। इसके सींग लंबे, पतले और लगभग सीधे होते हैं, जो इसकी सबसे खास पहचान हैं।
Credit: iStock
वैज्ञानिकों ने सौला की पहचान 1992 में वियतनाम में की थी। यह खोज वन्यजीव विज्ञान की दुनिया में एक बड़ी घटना मानी गई, क्योंकि इतने बड़े स्तनधारी की नई प्रजाति मिलना बेहद दुर्लभ है।
Credit: iStock
सौला दक्षिण-पूर्वी एशिया के वियतनाम और लाओस के बीच स्थित अन्नामाइट पर्वतीय जंगलों में पाया जाता है। यह घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में रहना पसंद करता है।
Credit: iStock
सौला इतना दुर्लभ है कि इसे जंगल में देख पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। वैज्ञानिकों को भी इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए कैमरा ट्रैप और अन्य तरीकों का सहारा लेना पड़ता है।
Credit: iStock
सौला की जिंदगी आज भी कई रहस्यों से भरी हुई है। इसकी संख्या, व्यवहार और जंगल में रहने की आदतों के बारे में वैज्ञानिकों के पास सीमित जानकारी है।
Credit: iStock
सौला शाकाहारी जानवर है। यह जंगल में मिलने वाली पत्तियों, पौधों और दूसरी वनस्पतियों पर निर्भर रहता है।
Credit: iStock
जंगलों का कम होना और शिकार के लिए लगाए गए फंदे सौला के लिए बड़ा खतरा हैं। इसी वजह से इसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) श्रेणी में रखा गया है।
Credit: iStock
सौला की दुर्लभता ने इसे दुनिया के सबसे रहस्यमयी जानवरों में शामिल कर दिया है। इसके प्राकृतिक आवास को बचाना इस अनोखी प्रजाति के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स