वेब सीरीज

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ आएंगी Alia Bhatt-Shaheen Bhatt, बहनों की जोड़ी खोलेगी जिंदगी के कई राज

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 25, 2026, 02:17 PM IST

Alia Bhatt Join Karan Johar Show: आलिया भट्ट एक बार फिर करण जौहर के शो पर नजर आएंगी, लेकिन इस बार उनके साथ बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) भी होंगी।

Image

करण के शो का हिस्सा बनेगी आलिया भट्ट (Image Source: IMDb/ Jio Hotstar)

Alia Bhatt Join Karan Johar Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट का फिल्म लव एंड वॉर से धांसू लुक सामने आया है। इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आलिया भट्ट एक शो में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

करण के शो में नजर आएंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के फैंस उन्हें करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) पर कई बार देख चुके हैं। अब शो के सीजन 9 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस की दिलचस्पी बढ़ा सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस बार अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ शो के काउच पर नजर आएंगी। आलिया के लिए ‘कॉफी विद करण’ नया नहीं है, लेकिन शाहीन के लिए ये बिल्कुल नया अनुभव होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनें करीब एक हफ्ते के अंदर इस एपिसोड की शूटिंग कर सकती हैं। शाहीन भट्ट पहली बार इस फेमस सेलिब्रिटी चैट शो का हिस्सा बनेंगी।

बचपन से लेकर करियर तक होगी बात

सोर्स के मुताबिक, आलिया और शाहीन की बातचीत का फोकस उनके रिश्ते, साथ बिताए बचपन और दोनों की अलग-अलग जिंदगी पर हो सकता है। दोनों का रिश्ता सिर्फ परिवार तक ही सीमित नहीं है। आलिया और शाहीन प्रोफेशनली भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और प्रोड्यूसर के तौर पर साथ काम करती हैं। ऐसे में शो में उनकी पर्सनल बॉन्डिंग के साथ-साथ काम से जुड़ी बातें भी सामने आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक न तो आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट, न ही शो के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर दी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article