2 अक्टूबर के लॉन्ग वीकेंड में कहां जाएं, दिल्ली-NCR से इन 7 जगहों की बना सकते हैं ट्रिप

2 अक्टूबर 2026 के लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली-NCR से कहां जाएं। ऋषिकेश, जयपुर, नैनीताल समेत 7 जगहों के ट्रिप आइडिया देखें। आगरा जाने का प्लान बनाएं तो ताजमहल देखने के लिए सही दिन भी जान लें।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Sep 25 2026, 14:36 IST
कहां जाएं इस वीकेंडImage Credit : Canva01 / 08

कहां जाएं इस वीकेंड

2 अक्टूबर 2026 को शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर तीन दिन घूमने के लिए हैं। दिल्ली-NCR से निकलना चाहते हैं तो इन सात जगहों में अपनी पसंद की ट्रिप मिल सकती है।

ऋषिकेशImage Credit : Canva02 / 08

ऋषिकेश

सुबह निकलें तो दिन का अच्छा हिस्सा ऋषिकेश में मिल सकता है। घाटों के आसपास टहलें, किसी कैफे में बैठें और शाम गंगा आरती के लिए रखें। दिल्ली से बसें उपलब्ध हैं। हां छुट्टी के दिन हैं तो ठहरने की जगह पहले बुक करना समझदारी होगी।

लैंसडाउनImage Credit : Canva03 / 08

लैंसडाउन

अगर घूमने की बजाय दो दिन सुकून से बिताने हैं तो लैंसडाउन चुनें। यहां भुल्ला ताल के पास समय बिताएं और पहाड़ी रास्तों पर आराम से टहलें। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 260 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से आराम से पहुंच सकते हैं।

नैनीतालImage Credit : Canva04 / 08

नैनीताल

तीन दिन की ट्रिप में नैनीताल की झील, मॉल रोड और आसपास की जगहों के लिए समय निकाला जा सकता है। दिल्ली से ट्रेन लेना चाहें तो काठगोदाम तक पहुंचकर आगे सड़क मार्ग से जाएं। बस पहाड़ पर होटल और पार्किंग की व्यवस्था पहले देख लें।

जयपुरImage Credit : Canva05 / 08

जयपुर

जयपुर में तीन दिन बहुत अच्छे से बिता सकते हैं। एक दिन आमेर किले और आसपास की जगहों को दें। दूसरे दिन पुराने शहर के बाजार घूमें, स्थानीय खाना चखें और बिना जल्दबाजी के तस्वीरें लें।

आगराImage Credit : Canva06 / 08

आगरा

आगरा पहुंचकर ताजमहल, आगरा किला और समय मिले तो फतेहपुर सीकरी देखें। मगर इस वीकेंड के लिए ध्यान 2 अक्टूबर शुक्रवार है और ताजमहल शुक्रवार को सामान्य पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इसलिए ताजमहल को शनिवार या रविवार के प्लान में रखें।

अलवरImage Credit : Canva07 / 08

अलवर

बहुत दूर नहीं जाना चाहते तो अलवर का प्लान बना सकते हैं। शहर में बाला किला और सिटी पैलेस देख सकते हैं। फिर सिलीसेढ़ झील के पास कुछ घंटे बिताएं। झील अलवर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। निकलने से पहले घूमने वाली जगहों के खुलने का समय जांच लें।

मसूरीImage Credit : Canva08 / 08

मसूरी

पहाड़ देखने का मन है तो मसूरी भी तीन दिन की छुट्टी में आ सकती है। दिल्ली से देहरादून पहुंचें और वहां से मसूरी जाएं। मॉल रोड पर शाम बिताएं और अगला दिन आसपास घूमने के लिए रखें। यह लोकप्रिय वीकेंड जगह है, इसलिए होटल और आने-जाने का इंतजाम पहले तय करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!