वेब सीरीज

Rise And Fall 2: पेंटहाउस-बेसमेंट की झलक वायरल, Bigg Boss 20 के घर को दी कड़ी टक्कर

Rise And Fall 2 Inside Photos Viral: एमएक्स प्लेयर का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। शो से जुड़ी इनसाइड फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

Image

Rise And Fall 2 की इनसाइड फोटोज हुईं वायरल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rise And Fall 2 Inside Photos Viral: एमएक्स प्लेयर का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'राइज एंड फॉल 2' को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में कई नामी सितारे हिस्सा बनने वाले हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर करण पटेल तक का नाम शामिल है। 'राइज एंड फॉल 2' के अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं अब 'राइज एंड फॉल 2' की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें भी खुली की खुली रह गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Rise And Fall 2' में हिस्सा लेंगे Govinda? चुप्पी तोड़ते हुए बताया सच

    'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में बीते सीजन की तरह ही पेंटहाउस और बेसमेंट होने वाले हैं। जहां पेंट हाउस में रहने वाले हर तरह की लग्जरी उठाएंगे तो वहीं बेसमेंट में रहने वाले न केवल मजदूरी करेंगे, बल्कि पेंटहाउस वालों के इशारों पर भी नाचेंगे। इतना ही नहीं, उन्हें किसी भी तरह की कोई लग्जरी नहीं मिलेगी। 'राइज एंड फॉल 2' से वायरल हो रही इन तस्वीरों में ये पेंटहाउस और बेसमेंट का फर्क भी साफ देखने को मिला। जहां पेंटहाउस बिल्कुल आलीशान रहा, जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद थीं। वहीं दूसरी ओर बेसमेंट उसके विपरीत रहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "गरीबों का पैसा खाने वालों...", Ajaz Khan ने Samay Raina को लिया आड़े हाथों, लगाई क्लास

      'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) के सेट से सामने आई इन तस्वीरों को देख लोगों ने इसकी तुलना 'बिग बॉस 20' के सेट से करनी शुरू कर दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावे किये कि पेंट हाउस बिग बॉस 20 से भी आलीशान है।

      कब शुरू होगा 'राइज एंड फॉल 2'

      बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। शो 12 बजे दोपहर में एमएक्स प्लेयर पर टेलीकास्ट होगा। इस बार शो में शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, सिवेत तोमर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, सारा गुरपाल, गौतम गुलाटी, निहारिका तिवारी और राज ग्रोवर जैसे 15 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाएंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article