Maharashtra Forest Guard Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: महाराष्ट्र वन विभाग (Maharashtra Forest Department) ने वनरक्षक (Forest Guard) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर 30 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू की जा चुकी है।
Maharashtra Forest Guard Bharti 2023: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड के 2138 पद, सर्वेयर के 86 पद, अकाउंटेंट के 129 पद, स्टेनोग्राफर (HG) के 13 पद, स्टेनोग्राफर (LG) के 23 पद, जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) के 15 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 8 पद और सीनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Maharashtra Sarkari Naukri 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता
महाराष्ट्र वन विभाग में वनरक्षक पदों के लिए आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
Maharashtra Forest Guard Exam 2023: ऐसे होगा चयन
महाराष्ट्र वन विभाग में वनरक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा।
Maharashtra Forest Guard Application 2023: इस वेबसाइट पर करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थी महाराष्ट्र वन विभाग में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
