जॉब्स

LIC में नौकरी का गोल्डन चांस, मिलेगा 4.2 लाख रुपये का पैकेज, जल्द करें अप्लाई

LIC Housing Finance Recruitment, Sarkari Naukri: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के 200 पदों पर भर्ती (LIC Housing Finance Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आज यानी 14 अगस्त 2024 को आवेदन की आखिरी तारीख है।

Image

LIC Housing Finance Recruitment 2024: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में निकली वैकेंसी

LIC Housing Finance Recruitment, Sarkari Naukri: एलआईसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने यहां पर जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (LIC Housing Finance Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (LIC Housing Finance Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 14 अगस्त 2024 को आखिरी तारीख है। खास बात यह है कि यहां चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में ही सालाना 4.25 लाख रुपये का सालाना पैकेज (LIC Junior Assistant Recruitment) दिया जाएगा। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

LIC Junior Assistant Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेज ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। खास बात यह है कि यदि आपने डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन किया हो या पार्ट टाइम एजुकेशन किया है तो भी यहां आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

LIC Junior Assistant Recruitment 2024 Apply Online

  • कैसे करें आवेदन सबसे lichousing.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां LIC Junior Assistant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

LIC Housing Finance Junior Assistant Vacancy: ये डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य

आधार कार्ड

पैन कार्ड

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हस्ताक्षर

LIC Junior Assistant Vacancy: कैसे होगा सेलेक्शन

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंट लिमिटेड के जूनियर असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी के जरिए होगा। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article