जॉब्स

High Court Recruitment 2024: हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 92000, यहां करें आवेदन

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 283 पदो पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Jammu Kashmir High Court की ऑफिशियल वेबसाइट- jkhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Image

हाईकोर्ट में वैकेंसी

Photo : iStock

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 280 पदो पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Jammu Kashmir High Court की ऑफिशियल वेबसाइट- jkhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

JK High Court Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Jammu Kashmir HC Jr. Assistant, Steno-Typist, System Officer & System Assistant Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की तरफ से निकली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इसके लिए आरक्षण के दायरे में आने वालों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

इस वैकेंसी में Junior Assistant & System Officer के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये मिलेंगे। वहीं स्टेनो के पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी। इस पद पर सैलरी 29,200 से 92,300 तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article