जॉब्स

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका, सहायक नगर नियोजक पदों पर निकली भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 10:24 PM IST

RPSC Assistant Town Planner Notification 2022, RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक यानी असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 10 अक्टूबर से से 9 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं

Image

राजस्थान में सहायक नगर नियोजक पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका
  • सहायक नगर नियोजक पदों पर भर्ती
  • 10 अक्टूबर से करें अप्लाई

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक यानी असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी RPSC Assistant Town Planner Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 10 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक नगर नियोजक के 43 से रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 9 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 9 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 14 के तहत सैलरी दी जाएगी।

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सहायक नगर नियोजक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस परीक्षा में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा की तारीख और समय के संबंध में तय समय के अंदर सूचित कर दिया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सहायक नगर नियोजक भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 10 अक्टूबर से 9 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपए जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article