एजुकेशन

UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, upsssc.gov.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:49 PM IST

UPSSSC UP Lekhpal Result 2022, UP Lekhpal Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। लेखपाल मुख्य परीक्षा 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी।

Image

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी होगा।

Photo : iStock

UPSSSC Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Lekhpal Result 2022 Date: यूपी लेखपाल रिजल्ट जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी लेखपाल रिजल्ट 9 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, यूपी लेखपाल रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें।

UP Lekhpal Exam 2022: जुलाई में हुई थी परीक्षा

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिला था। लेखपाल रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSSSC Lekhpal Result Exam 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी लेखपाल रिजल्ट

  • अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 चेक कर सकते है।

UP Lekhpal Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

यूपी राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। ‌इसके साथ ही यूपी पीईटी परीक्षा 2021 क्वालीफाई किया होना चाहिए। इस साल यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। यूपी लेखपाल रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article