Tally-Excel से आगे बढ़ें, कॉमर्स स्टूडेंट्स सीखें ये 7 स्किल्स, मिलेगी लाखों की सैलरी वाली नौकरी

High Paying Skills To Learn After 12th, Commerce, Bcom, BBA: यदि आप भी कॉमर्स स्टूडेंट हैं और Tally Excel के अलावा कोई और स्किल सीखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। यहां हम कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए टैली एक्सल के अलावा 7 स्किल्स कोर्स लेकर आए हैं। इस कोर्स करने के बाद आप लाखों की सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें पहले जहां अकाउंटेंट बनने के लिए टैली और एक्सेल सीखना काफी हद तक उपयोगी माना जाता था, वहीं अब कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं, जिन्हें अकाउंटिंग के साथ टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और डेटा की भी समझ हो।

Authored by: Aditya SinghUpdated Oct 9 2026, 10:52 IST
कॉमर्स के बाद 7 बेस्ट स्किल कोर्सImage Credit : IStock01 / 07

कॉमर्स के बाद 7 बेस्ट स्किल कोर्स

अगर आप B.Com, BBA या 12वीं में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो कुछ खास स्किल्स सीखकर नौकरी के बेहतर अवसर तलाश सकते हैं। यहां हम आपके लिए कॉमर्स के बाद 7 बेस्ट स्किल कोर्स लेकर आए हैं।

डेटा एनालिटिक्सImage Credit : IStock02 / 07

डेटा एनालिटिक्स

इन दिनों मार्केट में डेटा एनालिटिक्स की डिमांड काफी ज्यादा है। कंपनियां अपने बिजनेस से जुड़े फैसले लेने के लिए डेटा का इस्तेमाल करती हैं। डेटा एनालिटिक्स सीखकर आप बिजनेस एनालिस्ट या डेटा एनालिस्ट जैसे पदों के लिए तैयारी कर सकते हैं।

​GST और टैक्सेशन​Image Credit : IStock03 / 07

​GST और टैक्सेशन​

आजकल छोटे बड़े बिजनेस से लेकर हर जगह जीएसटी और इनकम टैक्स की डिमांड है। ऐसे में आप आपकी GST, इनकम टैक्स, टैक्स रिटर्न और टैक्स नियमों की जानकारी अकाउंटिंग फर्मों और कंपनियों में काम पाने में मदद कर सकती है।

SAP और ERP सॉफ्टवेयरImage Credit : IStock04 / 07

SAP और ERP सॉफ्टवेयर

SAP जैसे ERP सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कंपनियां अपने वित्तीय लेनदेन, इन्वेंट्री और बिजनेस प्रक्रियाओं को मैनेज करने के लिए करती हैं। इसे सीखने आपके लिए फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़ी भूमिकाओं में फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो SAP या ERP सॉफ्टवेयर में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)Image Credit : IStock05 / 07

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

AI टूल्स की मदद से रिपोर्ट तैयार करना, डेटा समझना और रोजमर्रा के काम आसान बनाना सीखा जा सकता है। कॉमर्स की जानकारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आपकी कार्यक्षमता बढ़ा सकता है।

​फाइनेंशियल मॉडलिंग​Image Credit : IStock06 / 07

​फाइनेंशियल मॉडलिंग​

फाइनेंशियल मॉडलिंग में किसी कंपनी की आय, खर्च, मुनाफे और भविष्य की फाइनेंशियल स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। यह स्किल इनवेस्टमेंट, कॉर्पोरेट फाइनेंस और बिजनेस एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में उपयोगी होता है। ऐसे में आप चाहें तो फाइनेंशियल मॉडलिंग का कोर्स कर सकते हैं।

बिजनेस एनालिटिक्स07 / 07

बिजनेस एनालिटिक्स

यह कोर्स भी इन दिनों काफी पॉपुलर है। इस कोर्स में डेटा की मदद से बिजनेस की मदद से व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेना सिखाया जाता है। अधिकतक बड़ी कंपनियां बिजनेस एनालिटिक्स की हायरिंग करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!