यात्रा

दिल्ली में सबसे अच्छे नवरात्रि के पंडाल कहां लगते हैं, CR पार्क से लेकर कश्मीरी गेट तक, यहां करें दर्शन

दिल्ली में नवरात्रि का रंग पंडालों, मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं और भक्तिमय माहौल में नजर आता है। सीआर पार्क से कश्मीरी गेट तक, जानिए किन इलाकों में दुर्गा पूजा की रौनक देखने को मिलेगी, दर्शन की योजना कैसे बनाएं।

Image

Delhi Durga Puja Pandal 2026

Delhi Durga Puja Pandal 2026: दिल्ली के कई क्षेत्रों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा का खास आयोजन किया जाता है। शहर के अलग अलग हिस्सों में माता रानी के भव्य पंडाल लगते हैं। अगर आप इस बार शहर के खास पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करना चाहते हैं, तो दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क यानी सीआर पार्क से लेकर पुराने दिल्ली के कश्मीरी गेट तक कई जगहों पर पूजा का माहौल देखने को मिल सकता है। यहां धार्मिक आस्था के साथ बंगाली संस्कृति, पारंपरिक खानपान और उत्सव की झलक भी मिलती है। जानिए किन इलाकों में दुर्गा पूजा की रौनक देखने को मिलेगी, दर्शन की योजना कैसे बनाएं।

1. सीआर पार्क: दिल्ली का मशहूर दुर्गा पूजा केंद्र

दिल्ली में दुर्गा पूजा की बात हो और सीआर पार्क का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है। यहां अलग-अलग पूजा समितियों की ओर से पंडाल सजाए जाते हैं। मां दुर्गा की प्रतिमाएं, पारंपरिक सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बंगाली पकवान इस इलाके को त्योहार के दिनों में खास बना देते हैं।

यहां आने का एक अच्छा तरीका है कि पहले मां के दर्शन करें और फिर आसपास के पूजा स्थलों की रौनक देखें। खाने-पीने के शौकीन लोगों को भी यहां कई तरह के पारंपरिक व्यंजन मिल सकते हैं। भीड़ से बचने के लिए संभव हो तो शाम के शुरुआती समय में पहुंचें।

2. कश्मीरी गेट: पुरानी दिल्ली में दुर्गा पूजा की परंपरा

कश्मीरी गेट दिल्ली में दुर्गा पूजा की पुरानी परंपराओं से जुड़े इलाकों में शामिल है। यहां पूजा के दौरान पारंपरिक माहौल, रंगा रंग कार्यक्रम देखने को मिल सकती है। अगर आप दिल्ली की पुरानी सांस्कृतिक विरासत के साथ त्योहार का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस इलाके को जरूर ही विजिट कर सकते हैं। हालांकि जाने से पहले संबंधित पूजा समिति से आयोजन की तारीख और समय की जानकारी जरूर ले लें।

3. मिंटो रोड और सेंट्रल दिल्ली के पूजा स्थल

सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी दुर्गा पूजा समितियां त्योहार के दौरान पंडाल और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती हैं। यहां दर्शन के साथ शहर की अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिलता है।

4. दिल्ली में पंडाल घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • समय चुनें: शाम के समय रौनक ज्यादा हो सकती है, लेकिन भीड़ भी बढ़ती है।
  • मेट्रो का इस्तेमाल करें: लोकप्रिय पूजा स्थलों के आसपास पार्किंग की परेशानी हो सकती है।
  • स्थानीय नियम मानें: पंडाल में फोटोग्राफी, जूते रखने और प्रवेश से जुड़े निर्देशों का पालन करें।
  • खाने का स्वाद लें: जहां उपलब्ध हो, वहां स्थानीय स्टॉल पर त्योहार के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लें।
  • कार्यक्रम की पुष्टि करें: हर पंडाल की तारीख, समय और सजावट एक जैसी नहीं होती।

इसी के साथ साथ आप तिमारपुर और सिविल लाइन्स पूजा समिती, आरामबाघ दुर्गा पूजा, सफदरजंग एन्क्लेव, आदि जैसी जगहों पर दुर्गा पूजा का आनंद ले सकते हैं, तो माता रानी के दर्शन कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article