जॉब्स

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 8 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 8 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Indian Navy SSC Recruitment 2025

Indian Navy SSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Indian Navy SSC Notification 2025) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 8 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई है।

Indian Navy SSC Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 60 पद, पायलट के 26 पद, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के 22 पद, एयर ट्राफिक कंट्रोलर के 18 पद, लॉजिस्टिक्स के 28 पद, एजुकेशन ब्रांच के 15 पद, इंजीनियरिंग ब्रांच के 38 पद, इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 45 पद और नेवल कंस्ट्रक्टर के 18 पद शामिल हैं।

How to apply for Indian Navy Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Indian Navy SSC Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर्स पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बीटेक या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article