जॉब्स

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में 419 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:42 PM IST

Indian Army Recruitment 2022, Indian Army Bharti 2022, Indian Army Notification 2022: भारतीय सेना के तहत आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) ने मटेरियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

Image

भारतीय सेना में नौकरी निकली है।

Photo : iStock

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना के तहत आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) ने मटेरियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌ योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Army Jobs 2022: किसके लिए कितने पद?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में मटेरियल असिस्टेंट के 419 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 171 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 42 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 113 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 62 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 31 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

Indian Army Vacancy 2022: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

भारतीय सेना में मटेरियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। संबंधित विषय में डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Notification 2022: ऐसे होगा चयन

मटेरियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Army Application: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना भर्ती 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के अंदर तक आधिकारिक वेबसाइट aocrecruitment.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य

जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article