जॉब्स

IIMC Recruitment 2025: आईआईएमसी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन

IIMC Professor, Assistant Professor Recruitment 2025: भारतीय जनसंचार संस्थान ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IIMC Recruitment 2025: आईआईएमसी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी

IIMC Professor, Assistant Professor Recruitment 2025: आईआईएमसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IIMC Recruitment 2025) खबर है। भारतीय जनसंचार संस्थान ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को आवेदन की आखिरी (IIMC Professor Recruitment 2025) तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 21 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप आईआईएमसी के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IIMC Assistant Professor Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन

आईआईएमसी के प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री, एम फिल या पीएचडी होनी चाहिए। यहां आवेदन के लिए नोटिफिकेशन 8 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। वहीं आज आवेदन की आखिरी तारीख है।

IIMC Professor, Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले iimc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIMC Professor, Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

IIMC Professor Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

आईआईएमसी के प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) व पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article