जॉब्स

IBPS Recruitment 2025: खुशखबरी! पीओ, एसओ परीक्षाओं के लिए बढ़ गई पंजीकरण तिथि, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

IBPS PO Recruitment 2025 Registration Date Extended: आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/ MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जानें अब कब तक कर स​कते हैं आवेदन

Image

IBPS पीओ, एसओ परीक्षाओं के लिए बढ़ गई पंजीकरण तिथि (image - canva)

IBPS PO Recruitment 2025 Registration Date Extended: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/ MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी फॉर्म भरना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है। जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

IBPS PO Recruitment 2025 Registration Last Date

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास अब प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए 28 जुलाई तक का समय है।

क्या है फीस

आवेदन शुल्क SC/ ST/ PwBD उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 850 रुपये है।

कितने पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 6,215 रिक्तियों को भरना है, जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 5,208 पद और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1,007 पद शामिल हैं। भाग लेने वाले बैंकों में पीओ के लिए रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है:

भाग लेने वाले बैंक रिक्तियां
बैंक ऑफ बड़ौदा 1000
बैंक ऑफ इंडिया 700
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1000
केनरा बैंक 1000
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 500
इंडियन बैंक (सूचित नहीं)
इंडियन ओवरसीज बैंक 450
पंजाब नेशनल बैंक 200
पंजाब एंड सिंध बैंक 358
यूको बैंक (सूचित नहीं)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (सूचित नहीं)
कुल रिक्तियां 5208

क्या होनी चाहिए उम्र

आईबीपीएस पीओ के लिए, 1 जुलाई, 2025 को उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, एक अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री होनी चाहिए है। आईबीपीएस की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों का सिबिल या अन्य समान एजेंसियों का क्रेडिट इतिहास कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पहले अपडेट नहीं हुआ है, उन्हें या तो स्थिति अपडेट करवानी होगी या ऋणदाता से इस आशय का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि रिपोर्ट में दर्शाए गए खातों के संबंध में कोई बकाया नहीं है। ऐसा न करने पर प्रस्ताव पत्र वापस लिया/रद्द किया जा सकता है। इस संबंध में अंतिम विवेकाधिकार आवंटित बैंक के पास रहता है।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article