ताबड़तोड़ कमाई को रेडी हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, बनने जा रहा है पंचांक योग

Surya Mangal Panchank Yog 2026: सूर्य और मंगल का पंचांक योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको लाभ मिलेगा।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Oct 12 2026, 17:21 IST
बनने वाला है पंचांक योग01 / 07

बनने वाला है पंचांक योग

Surya Mangal Panchank Yog 2026: 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे। मॉडर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे क्विंटाइल या पंचांक आस्पेक्ट कहा जाता है। ज्योतिष में इस आस्पेक्ट को क्रिएटिविटी, खास स्किल, नई रणनीति और किसी मुश्किल काम को अलग तरीके से पूरा करने की क्षमता देने वाला माना जाता है। इस समय सूर्य कन्या राशि में और मंगल कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और करियर का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, एक्शन, ऊर्जा, जमीन और तकनीकी कामों से जुड़े हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच 72 डिग्री का संबंध कुछ लोगों के लिए अपनी प्रतिभा को काम में बदलने और लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने का मौका बन सकता है। इस योग की खास बात यह है कि सूर्य कन्या राशि में रहकर काम की प्लानिंग, बारीकियों और सही तरीके से काम पूरा करने पर जोर देंगे। दूसरी तरफ मंगल कर्क राशि में हैं, जहां वे नीच के माने जाते हैं। इसका मतलब है कि ऊर्जा और उत्साह के साथ भावनाओं को संभालना भी जरूरी रहेगा। सही दिशा में मेहनत करने वाले लोग अपनी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय कुछ राशि वालों के लिए यह पंचांक आस्पेक्ट खास तौर पर उपयोगी रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य पांचवें भाव और मंगल तीसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं। पांचवां भाव बुद्धि, शिक्षा, क्रिएटिविटी और नई योजनाओं का है, जबकि तीसरा भाव साहस, कम्युनिकेशन और अपने प्रयासों से आगे बढ़ने का माना जात है। सूर्य-मंगल का पंचांक आस्पेक्ट इन दोनों क्षेत्रों को जोड़ सकता है। मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग, डिजाइन और डिजिटल काम से जुड़े लोगों को किसी पुराने आइडिया पर दोबारा काम करने से फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की नई रणनीति बनाने और मुश्किल विषयों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए नए प्रोडक्ट या किसी पुराने प्रोजेक्ट को अलग तरीके से पेश करना फायदेमंद रह सकता है। इस दौरान अपने आइडिया को सिर्फ सोच तक सीमित रखने के बजाय उन पर काम करना जरूरी होगा।

​कन्या राशि​03 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह पंचांक आस्पेक्ट महत्वपूर्ण है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि में मौजूद हैं और मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पहला भाव आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और व्यक्तिगत फैसलों से जुड़ा है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, लाभ, नेटवर्क और इच्छापूर्ति का माना जाता है। ऐसे में आपके प्रयासों को आर्थिक लाभ से जोड़ने के मौके बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी क्षमता दिखाने या कोई नई जिम्मेदारी मिलने का अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों को पुराने क्लाइंट से काम मिलने या नए संपर्क बनाने में फायदा हो सकता है। जो लोग लंबे समय से अपनी इनकम बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, वे अपने काम करने के तरीके में बदलाव करके बेहतर नतीजे हासिल कर सकते हैं। सूर्य का अपनी राशि में होना आत्मविश्वास को मजबूत करेगा, जबकि मंगल की स्थिति आपको अपने लक्ष्य के लिए सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करेगी।

​तुला राशि​04 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए सूर्य बारहवें भाव और मंगल दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। दसवां भाव करियर, नौकरी, कारोबार और प्रोफेशनल पहचान का है, जबकि बारहवां भाव विदेश, खर्च और पर्दे के पीछे होने वाले कामों से जुड़ा है। इस स्थिति में विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन प्रोजेक्ट, मल्टीनेशनल कंपनियों या रिमोट वर्क से जुड़े लोगों को कोई उपयोगी अवसर मिल सकता है। नौकरी में ऐसा काम मिल सकता है जिसमें आपकी तकनीकी समझ, प्लानिंग या किसी समस्या को सुलझाने की क्षमता की जरूरत पड़े। कारोबारियों के लिए किसी नए बाजार में काम बढ़ाने की योजना उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, मंगल के कर्क राशि में नीच के होने से काम का दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद भी हो सकते हैं। अपने गुस्से को नियंत्रित करके और खर्चों पर नजर रखकर चलना इस समय ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

​वृश्चिक राशि​05 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव और मंगल नवम भाव को सक्रिय कर रहे हैं। ग्यारहवां भाव इनकम, प्रॉफिट और नेटवर्क का है, जबकि नवम भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, गुरु और लंबी यात्रा से जुड़ा है। इस स्थिति में किसी पुराने संपर्क से नया अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को पुराने क्लाइंट के जरिए काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग या विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। मंगल आपकी राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए उनकी स्थिति आपके प्रयासों को महत्वपूर्ण बनाएगी। हालांकि मंगल के नीच राशि में होने के कारण जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना जरूरी होगा। सोच-समझकर उठाया गया कदम ज्यादा फायदा दे सकता है।

​मकर राशि​06 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव और मंगल सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। नवम भाव उच्च शिक्षा, भाग्य, गुरु और लंबी यात्रा से जुड़ा है, जबकि सातवां भाव बिजनेस पार्टनरशिप, क्लाइंट और जीवनसाथी का है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह, पुराने व्यावसायिक संपर्क या पार्टनर के सहयोग से कोई नया रास्ता मिल सकता है। कारोबारियों को नई डील या पार्टनरशिप पर बातचीत आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कोई नया कोर्स या स्किल सीखने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, मंगल के कर्क राशि में नीच के होने से पार्टनरशिप में मतभेद या काम की शर्तों को लेकर तनाव हो सकता है। किसी भी समझौते को अंतिम रूप देने से पहले सभी जरूरी बातों पर स्पष्ट बातचीत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

​डिसक्लेमर​07 / 07

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!