बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर कपूर की मूवी 40 भाषाओं में होगी रिलीज, दुनियाभर में मचेगा धमाल

फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टिकटों की बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म को विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज करेंगे।

Image

रामायण को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम समय बचा है और इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने आखिरकार रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह मेगा बजट फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, मेकर्स इसे विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हैं, ताकि भारतीय सिनेमा की इस भव्य कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh देखकर गदगद हुए Sanjay Dutt, प्रोड्यूसर की तारीफ में पढ़े कसीदे)

रामायण को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता नमित मल्होत्रा और उनकी पूरी टीम ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाने में जुटी है। इसके लिए लंबे समय से खास तैयारियां की जा रही हैं। फिल्म को दुनिया के बड़े फिल्मी आयोजनों में पेश करना भी इसी योजना का हिस्सा था। इसके अलावा, विदेशों में फिल्म को पहुंचाने के लिए सोनी पिक्चर्स को साथ जोड़ना भी मेकर्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।‘रामायण’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए करीब 40 भाषाओं में तैयार किया गया है। यानी अब अलग-अलग देशों के दर्शक अपनी भाषा में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे और उन्हें कहानी समझने के लिए दूसरी भाषा के अनुवाद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसी भारतीय फिल्म को इतनी बड़ी संख्या में भाषाओं में तैयार करने की यह पहली ऐसी कोशिश बताई जा रही है। फिल्म किन-किन भाषाओं में रिलीज होगी, इसकी पूरी जानकारी आने वाले एक-दो हफ्तों में सामने आ सकती है।

बताते चलें कि फिल्म‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जो इससे पहले ‘दंगल’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं, जबकि इसका संगीत ए. आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article